Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोरोना वायरस

चीन में कोरोना वायरस का कहर, 106 लोगों की मौत…

महामारी की तरह फैल रहे कोरोना वायरस के कारण चीन में लोगों हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। चीन में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। जबकि 1300 नए मामले सामने आए हैं। चीन से निकलकर ये वायरस कई देशों में फैल चुका है। अमेरिका , हांगकांग , श्रीलंका , भारत , नेपाल आदि देशों में इसके संदिग्ध मामले सामने आए हैं।चीन में फैले कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 106 हो गई है। जबकि इसके 1300 नए मामले सामने आए है। सेंट्रेल हुबेई प्रांत में स्वाथ्य आयोग के हवाले से पता चला कि इस वायरस से 24 और लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1,291 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कोरोना वायरस के कारगर निंयत्रण के लिए स्वास्थ अधिकारियों के साथ बैठक की । साथ ही देश एजेंसियों को जल्द से जल्द इस रोग की रोकथाम के लिए और नागरिकों की गंभीर स्थिती पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कोरोना वायरस को देखते हुए स्कूलों, कॉलेजों औऱ किंडरगार्टन ...