Skip to main content

आपको एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल तो याद ही होगी?

आपको एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल तो याद ही होगी? यह वही लक्ष्मी है जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा से साल 2014 में International Women of Courage Award मिला था. इसके साथ ही लक्ष्मी ने साल 2016 में लंदन फैशन वीक में हिस्सा लिया, कई टीवी और वेब शोज़ भी किए. इसी वजह इन्हें इंडिया की एकलौती पॉपुलर एसिड सर्वाइवर कहना गलत नहीं होगा. लेकिन अब यही लक्ष्मी अग्रवाल दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं. उनके पास ना तो जॉब है और ना ही अपनी बेटी को पालने के लिए पैसे. दिल्ली के लक्ष्मी नगर में किराए पर दो बेडरूम घर है, जिसका किराया भी अब उनके बूते से बाहर हो गया है. जी हां. यह लक्ष्मी अग्रवाल ही हैं जो कुछ दिनों पहले तक टीवी पर छाईं रहती थीं. लेकिन अब हालत यह है कि अब वो नौकरी की तलाश में घूम रही हैं. जिसके साथ वो लिव-इन में रहीं अब उन्होंने भी लक्ष्मी और उनकी बेटी का खर्च उठाने पर हाथ खड़े कर दिए हैं. लक्ष्मी के पार्टनर आलोक दीक्षित का कहना है कि वो अब लक्ष्मी और बेटी पीहू को पैसों की कोई भी मदद नही कर सकते. साल 2005 में एक पीछा कर रहे आदमी ने लक्ष्मी पर एसिड से हमला कर दिया था. जिससे उनका पूरा चेहरा जल गया. लक्ष्मी सिर्फ 10वीं पास हैं और ब्यूटी पार्लर का काम उन्हें आता है. लेकिन उनके चेहरे की वजह से उन्हें काम नहीं मिलता. लक्ष्मी का  कहना है कि इंडिया में करीब 500 एसिड विक्टिम हैं, जिन्हें लोगों की दया तो मिल जाती है लेकिन पैसे नहीं. मुझे सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बतौर क्षतिपूर्ति 3 लाख रुपए मिले थे, जो मेरी सर्जरी और प्रेग्नेंसी में खर्च हो गए. अब मुझे जॉब चाहिए ताकि मैं अपनी बेटी की परवरिश अच्छे से कर सकूं.श्री उमेशराज शेखावत का यह मानना है कि जो भी महिला एसिड अटैक से पीड़ीत है उन सभी की हमें साहयता करनी चाहिए और उनका होसला बढ़ाना चाहिए ताकि वो सभी भी अपना जीवन आसानी से जी सकें और सरकार को अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।श्री उमेशराज शेखावत  लक्ष्मी अग्रवाल कि इस हिम्मत को सलाम करते है।

Comments

Popular posts from this blog

2019 में हुए ये फैसले जिन से हुआ देश को फायदा | RAJA SAHEB

  अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर का जिक्र आते ही धारा 370 और 35ए की बात आ जाती थी. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष स्वायत्तता मिली थी। वहीं, 35A जम्मू-कश्मीर राज्य विधानमंडल को 'स्थायी निवासी' परिभाषित करने और उन नागरिकों को विशेषाधिकार प्रदान करने का अधिकार देता था। यह भारतीय संविधान में जम्मू-कश्मीर सरकार की सहमति से राष्ट्रपति के आदेश पर जोड़ा गया. राष्ट्रपति ने 14 मई 1954 को इस आदेश को जारी किया था. यह अनुच्छेद 370 का हिस्सा था. अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली | श्री उमेशराज शेखावत का मानना है की जो फैसला मोदी सरकार ने लिया है वो सभी की भलाई के लिए ही लिया होगा क्योकि इस फैसले से सभी राज्य एक सामान हो गए है और हमारा सविधान भी यही   कहता है   राम मंदिर अयोध्या में नई सुबह हुई है। 134 साल पुराने अयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया था। मुख्य न्यायाधीश रंजनगोगोई की अगुआई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से यह फैसला स...

राजस्थान के आगामी राजनीतिक नेता ("राजा साहब")

राजस्थान के   आगामी राजनीतिक नेता " राजा साहब " , 2023-2024 के लिए सांसद और विधायक चुनाव का आगामी चेहरा हैं। वह झोटवाड़ा जयपुर की जनता में एक सकारात्मक और नैतिक छवि की कमान संभालते हैं। राजस्थान में वह   एकमात्र व्यक्ति है जिसके पास 24 कैरेट सोने का  I  फोन है जिसकी कीमत 3,80,000 से अधिक है। वह शानदार जीवन जीना पसंद करते हैं। यूआरजी समूह के संस्थापक के रूप में , श्री उमेशराज शेखावत " राजा साहब " ने अचल संपत्ति , वित्त , पुनर्स्थापना आदि व्यवसायों से धन अर्जित किया है। वह   एक सफल व्यवसायी हैं। वह लक्ज़री जीवन जीना पसंद करते है उनका   सोने का आईफोन उनकी   लक्ज़री इच्छाओं के सर्वश्रेष्ठ निर्वासन में से एक है। हालाँकि , श्री उमेशराज शेखावत एक व्यवसायी-राजनीतिज्ञ के रूप में अपने कार्यकाल का आनंद ले रहे हैं। वह   राजस्थान के लोगों की सेवा करना चाहते है । वह सभी युवाओं के लिए एक मिसाल   हैं और वे महिला सशक्तिकरण का समर्थन करते हैं। उन्होंने अपनी संस्थान   में 250 से अधिक महिलाओं   को नौकरी दी है। राजा साहब को समाज   सेवा...

डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा | Raja Saheb

दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र और ताक़तवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे लोकतंत्र वाले देश सोमवार सुबह भारत पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति ने अहमदाबाद से की है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा के पहले हिस्से के तहत अहमदाबाद पहुंचे।अहमदाबाद एयरपोर्ट से ट्रंप सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे थे। साबरमती आश्रम में पी एम मोदी, डॉनल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप- तीनों आश्रम के अंदर गए और वहा महात्मा गांधी जी की फोटो पर डॉनल्ड ट्रंप ने माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी को पी एम मोदी ने वो कमरा भी दिखाया, जहां गांधी जी आम लोगों से मिलते थे। पूरा आश्रम घूम कर जब वो सभी बाहर आए, तो ट्रंप सीधे बाहर रखे चरखे के पास पहुंच गए। वहां ट्रंप और उनकी पत्नी, दोनों उस चरखे के पास बैठे फिर पी एम मोदी ने उन्हें चरखे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आश्रम की एक महिला ने ट्रंप और उनकी पत्नी को चरखा चलाना सिखाया।   फिर साबर...